Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैर मे मारी गोली

मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैर मे मारी गोली
बस्ती, 17 फरवरी। गौर थाने की पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एटीएम तोड़कर चोरी के प्रयास और अन्य मामलों में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया अभियुक्त सलमान पुत्र राज मोहम्मद है जो बस्ती जिले के बभनान (सुभाष नगर) का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 16 फरवरी की देर रात मेहदिया रामदत्त से पकड़ा।


मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, लोहे का रॉड, सरौता और 380 रुपये नकद बरामद किए गये हैं। अभियुक्त से पूछताछ में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ गौर तथा पैकोलिया थाने में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। 


उसने बताया कि 10-11 फरवरी की रात को अपने साथी प्रवेश सिंह के साथ मिलकर बभनान बाजार में एटीएम तोड़ने का प्रयास किया था। शोर होने पर दोनों को भागना पड़ा। इसके अलावा उसी रात टेंट हाउस और पान की गुमटी में भी चोरी की। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई चोरियां कर चुका है और चोरी के गहने नेपाल में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसके फरार साथी प्रवेश सिंह की तलाश जारी है। 

मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने पैर मे मारी गोली

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad