Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तीन दिन पहले कालेज को निकली Msc. छात्रा का शव प्रेमी के बाथरूम मे मिला

तीन दिन पहले कालेज को
निकली Msc. छात्रा का शव प्रेमी के बाथरूम मे मिला

यूपी डेस्कः
अमृतकाल मे अपराधों का भी रिकार्ड बन रहा है। सुसाइड और मर्डर केस की तो बाढ़ आ गई है। ताजा मामला वाराणसी का है। यहां 3 दिन से लापता एम.एस.सी. छात्रा की लाश प्रेमी के बाथरूम से बरामद हुई है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या का संदेह जताया जा रहा है। छात्रा का प्रेमी विवेक चौबे भी घटना के बाद से गायब है।


फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के प्रेमी की तलाश की जा रही है। घटना रोहनिया थाना इलाके की है। 3 दिन पहले घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा अचानक लापता हो गई। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद इलाके के एक बंद मकान से बदबू आने के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्होंने जैसे ही गेट खोला, तो बाथरूम में छात्रा की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को उनकी बेटी कॉलेज गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाशने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन बच्छांव में मालवीय इंटर कॉलेज के पास मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के बाथरूम से छात्रा का शव बरामद हुआ। छात्रा की पहचान श्रेया उपाध्याय के रूप में हुई है। वह जगतपुर पीजी कॉलेज में डैब् फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। 


पुलिस के मुताबिक, चोलापुर के नियार गांव के रहने वाले श्रेया के प्रेमी विवेक चौबे का ननिहाल जमुनी गांव में है। विवेक अक्सर वहां आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात श्रेया उपाध्याय से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में लव अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। विवेक बच्छांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था। राजातालाब के मरुई-जमुनी गांव के रहने वाले श्रेया के पिता सुनील अपने घर से करीब 4 किमी दूर चंदापुर में कपड़े की दुकान चलाते हैं। 


श्रेया उनकी इकलौती बेटी थी, जिसके नाम आगे चलकर सात बीघा जमीन आने वाली थी। विवेक श्रेया से शादी कर यह जमीन हथियाना चाहता था। इसीलिए वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। हाल ही में श्रेया का रिश्ता कहीं और तय हो गया था, जिसके बाद से विवेक चौबे बेहद नाराज था। परिजनों के मुताबिक 18 अगस्त को कॉलेज जाते समय विवेक ने रास्ते से श्रेया को किडनैप कर लिया और अपने कमरे पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। प्रेम सम्बन्धो का इस तरह खौफनाक अंत समाज के लिये अभिशाप बन गया है। रिशतों मे जब लालच और हवस आ जाती है तभी ऐसे हादसे सामने आते हैं। अगर विवेक को श्रेया से रियल लव था तो बीच मे 7 बीघा जमीन कहां से आ गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad