Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संदिग्ध अवस्था मे मृत पाई गयी इण्टरमीडिएट की छात्रा

संदिग्ध अवस्था मे मृत पाई गयी इण्टरमीडिएट की छात्रा
बस्ती, 17 फरवरी। हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव में रविवार शाम को इंटरमीडिएट की छात्रा सोनी (18 वर्षीय) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला। मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। वह मां और भाई के साथ दोपहर में गेहूं की सिंचाई के लिए खेत गई थी। वहां से वह अकेले घर लौट आई। शाम को जब उसका भाई घर पहुंचा, तो उसने सोनी को जमीन पर अचेत पड़ा देखा। 


भाई ने तुरंत मां को सूचित किया, वह दौड़कर घर आईं। लेकिन तब तक सोनी की मृत्यु हो चुकी है। मृतका की मां ने पुलिस को सूचना दी और बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


संदिग्ध अवस्था मे मृत पाई गयी इण्टरमीडिएट की छात्रा

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad