Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छुट्टा जानवर से टकराई कार, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित दो की मौत

छुट्टा जानवर से टकराई कार, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित दो की मौत
जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान) बिजनौर के चांदपुर में हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेरठ में तैनात बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव वर्मा और उनके कार चालक शादाब की मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव बिराल के पास हुई, जब एक नीलगाय उनकी कार से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि जंगली माहा कार का शीशा तोड़कर अंदर तक घुस गया। संजीव वर्मा नूरपुर में विभागीय अधिकारियों की मीटिंग से वापस मेरठ लौट रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को कार से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना जंगली जानवरों से जनता को छुटकारा दिलाने के सरकारी दावों को झूठा ठहराती है।


छुट्टा जानवर से टकराई कार, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित दो की मौत

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad