Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नशे में धुत पुलिस के बेटे ने मचाया उत्पात, दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त

नशे में धुत पुलिस के बेटे ने मचाया उत्पात, दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त
जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान) बिजनौर में एक पुलिसकर्मी विनय भारद्वाज के बेटे ने शुक्रवार रात नशे की हालत में आवास विकास कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया। प्रिंस ने कॉलोनी में खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो उसने उनके साथ गाली-गलौज भी की। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी का बेटा बताते हुए दबंगई दिखाई और अपने दो साथियों को भी मौके पर बुला लिया। परेशान स्थानीय निवासियों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया, लेकिन इस दौरान भी आरोपी का उत्पात जारी रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी और कोतवाल मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। स्थानीय निवासी आशीष अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 


नशे में धुत पुलिस के बेटे ने मचाया उत्पात, दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad