Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रधानाचार्य परिषद बस्ती का शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

प्रधानाचार्य परिषद बस्ती का शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन एवं सम्मान समारोह का आयोजन
बस्ती 12 फरवरी। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बस्ती का शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय सक्सेरिया इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा सेवा आयोग के सम्मानित सदस्य डॉ हरेंद्र कुमार राय मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानाचार्य को बुद्धि के बजाय विवेक का प्रयोग करना चाहिए प्रधानाचार्य को अपनी गुणवत्ता में संवर्धन एवं गरीब छात्रों को शिक्षा देने के लिए मनोयोग से कार्य करना चाहिए। संगोष्ठी में प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय संरक्षक डॉ रामनरेश सिंह मंजुल, जौनपुर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ,प्रदेशीय उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, देवरिया के जिला अध्यक्ष डॉ माधव प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य परिषद बस्ती के मंडल अध्यक्ष कुमार शंकर यादव, मंडलीय मंत्री राम कमल सिंह, जिला अध्यक्ष शिवपूजन मिश्रा, जिला मंत्री हरिराम बंसल, कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ,सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाचार्य गण मौजूद रहे। सभी अतिथियों को प्रधानाचार्य परिषद द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत शिक्षक राजेश आर्य और छात्रों ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad