Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बड़ी बहन ने छोटी का गला दबाकर किया कत्ल, गैर समुदाय के युवक से था सम्बन्ध

बड़ी बहन ने छोटी का गला दबाकर किया कत्ल, गैर समुदाय के युवक से था सम्बन्ध
यूपी डेस्कः
आजमगढ़ के बिलरियागंज में प्रेम प्रसंग के चलते बड़ी बहन ने छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी भाई को दी। दोनो ने शव को तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा। बदबू आने पर भाई-बहन ने बाइक से ले जाकर नहर में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 


पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर भाई- बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिलरियागंज थाना क्षेत्र में 20 मार्च को नहर से युवती की डेडबॉडी मिलने के बाद एसपी ग्रामीण चिराग जैन और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार रामपुर निवासी अवधू यादव मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटियां अनीता और संगीता जबकि एक भाई राजू है। राजू ट्रक चलाता है। बेटियां घर में रहती हैं। दोनों अविवाहित हैं। छोटी बहन अनीता यादव का 3 साल से गांव के ही मुस्लिम लड़के मुदस्सिर से चल रहा है। इसको लेकर कई बार घर में विवाद हुआ। इसके बाद अनीता ने मुदस्सिर से बात करना बंद नहीं किया। 


इस बीच प्रेमी मुदस्सिर, अनीता को मोबाइल फोन देकर 6 मार्च को दुबई चला गया। 17 मार्च की रात अनीता यादव अपने प्रेमी मुदस्सिर से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बड़ी बहन संगीता ने देख लिया और फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। इसको लेकर दोनो के बीच फिर से झगड़ा होने लगा। झगड़े के बीच बड़ी बहन ने अनीता का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बड़ी बहन संगीता ने अपने भाई राजू को मामले की जानकारी दी। भाई घर पहुंचा और दोनो ने मिलकर 17 मार्च से 19 मार्च तक अनीता की डेडबॉडी को घर में छिपा लिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मृतका अनीता यादव के पिता अवधू यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad