Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हमीरपुर में पत्नी ने पति की चाकू से गला काटकर की हत्या

हमीरपुर में पत्नी ने पति की चाकू से गला काटकर की हत्या
यूपी डेस्कः
हमीरपुर जिले के मुस्कुरा थाना में सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब एक पत्नी ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति की किसी अज्ञात हमलावर ने हत्या की है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा सीओ राठ व फॉरेसिंक टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। 


जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस महिला को थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुस्कुरा कस्बा निवासी अरविंद रैकवार (48) अपनी पत्नी अनीता (45) वर्षीय व तीन बच्चों के साथ अपने घर में रहता था। पुलिस के मुताबिक पत्नी अनीता ने पुलिस पूछताछ में बताया की दोपहर के समय तीनों बच्चे बाहर थे। दिन के समय पति अरविंद शराब पीकर घर आया और झगड़ा करने लगा। विवाद काफी बढ़ जाने पर उसने पास में रखी चाकू से अपने पति पर वार कर दिया। 


पति की गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में पत्नी के हाथ में भी चाकू लगा है। प्रभारी निरीक्षक मुस्करा योगेश तिवारी के साथ क्षेत्राधिकारी राठ राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच की। इस दौरान मृतक की पत्नी ने पहले बयान में बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। वह सोई हुई थी तभी किसी ने उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। जब पुलिस को महिला के बयानों पर शक हुआ तो उन्होंने उससे कड़ाई से पूछताछ की जिसके बाद सारी पोल खुल गई। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि सोमवार को साढ़े 3 बजे एक हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया घर में पति पत्नी का विवाद प्रतीत हो रहा है। तहरीर प्राप्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad