Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा बस्ती के दुबौलिया का प्रकरण, अमिताभ ठाकुर ने की शिकायत

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचा बस्ती के दुबौलिया का प्रकरण, अमिताभ ठाकुर ने की शिकायत
लखनऊ, 01 अप्रैल।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बस्ती के दुबौलिया थाने में युवक आदर्श उपाध्याय की अत्यंत संदिग्ध मौत के मामले में आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि अब तक इस मामले में जो तथ्य आए हैं, उनसे स्पष्ट रूप से पुलिस हिरासत में मौत का मामला बनता है।


यहां तक की स्वयं एसपी बस्ती अभिनन्दन ने भी इस मामले में पुलिस कर्मियों को दोषी मानते हुई कुछ कर्मियों को निलंबित किया है. इसके बाद भी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया जाना घोर आपत्तिजनक है और पुलिस कर्मियों का सीधा-सीधा बचाव किया जाना है। अतः उन्होंने मानवाधिकार आयोग से इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना सीआईडी से करवाने के आदेश देने की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने आयोग से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा भी दिए जाने की मांग भी की है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad