Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में सिपाही ने की पीड़ित के साथ अभद्रता, एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया

बस्ती में सिपाही ने की पीड़ित के साथ अभद्रता, एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया
बस्ती, 03 मार्च।
सोनहा थाना क्षेत्र में डायल 112 में तैनात सिपाही अरुण कुमार ने अमरौली शुमाली गांव में जांच के दौरान गाली गलौज किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रविवार सुबह 7 बजे की है जब सिपाही ने एक पक्ष को गालियां देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एक आदमी इस घटना का वीडियो बनाने लगा तो सिपाही ने उस पर भी हमला करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए सिपाही अरुण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad