Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिक्षकों की एकता का नतीजा, लागू हुआ सिटीजन चार्टर

शिक्षकों की एकता का नतीजा, लागू हुआ सिटीजन चार्टर
बस्ती, 07 मार्च।
माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले शिक्षकों कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा में सिटीजन चार्टर लागू किये जाने पर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया है। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा, मंत्री ध्रुवनारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, जिलामंत्री डॉ सत्यप्रकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की स्थापना जून 2021 में हुई थी। 


उस समय संघर्ष के जो बिंदु निर्धारित किए गए थे उसमें सिटीजन चार्टर एक महत्वपूर्ण बिंदु था। माध्यमिक शिक्षा कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसलिए प्रदेश भर के सेवारत शिक्षक एक समयबद्धता का नियम लागू करने की मांग कर रहे थे। तीन वर्षों के लगातार संघर्ष के परिणाम स्वरूप अब वह दिन आगया है कि कार्यालयों के लिए सिटीजन चार्टर का आदेश पारित हो गया है। इसके लिए हम सब माध्यमिक शिक्षा निदेशक का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। अटेवा जिला संयोजक तौआब अली व मंडलीय मंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि निश्चित ही माध्यमिक शिक्षा कार्यालयों में इसके लागू होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। 


अब हम सब मिलकर इसका कड़ाई से पालन कराएंगे। साथ ही माध्यमिक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की बहाली व माध्यमिक विद्यालयों का राजकीय करण का मुद्दा भी माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के बैनर तले संघर्ष करके हल कराएंगे। मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा, अटेवा मंडलीय आय व्यय निरीक्षक डॉ कमलेश चौधरी, जिला प्रवक्ता एकजुट बाबू राम वर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र वरुण ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट शिक्षकों की, खोई हुई सभी उपलब्धियों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है निश्चित ही एक एक करके सभी उपलब्धियों को पुनः बहाल कराया जाएगा। प्रसन्नता व्यक्त करने वाले में प्रमुख रूप से राकेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, देवेंद्र तिवारी, राहुल चौधरी, शिवप्रकाश, जय प्रकाश चौधरी, समय प्रसाद, कृष्ण कन्हैया वर्मा, संतोष चौधरी, राम भान, डॉ रमेश कुमार, रणविजय सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार साहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad