Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया

युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया
लखनऊ, उ.प्र.।
एक युवती ने सिल्वर लाइन अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। मौके पर तुरन्त सिक्योरिटी गार्ड और अपार्टमेंट के लोग पहुंचे। देखा तो वह खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आनन फानन में उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। 


शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी मिली है कि अपार्टमेंट में मोहिनी का फ्लैट 501 में है। यहां वह मां और छोटी बहन रागिनी के साथ रहती थी। पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया है। बहन रागिनी सिटी मांटेसरी स्कूल में टीचर है। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने कहा कि मोहिनी के सिर में दर्द होता था। इसलिए वो डिप्रेशन में थी। यही कारण है कि गुरुवार रात 11.30 बजे उसने छलांग लगा दी। घटना के बाद घर में मौजूद छोटी बहन रागिनी कैंची और चाकू लेकर बैठी थी। 


वो अपने हाथ की नस काटने का प्रयास कर रही थी। हालांकि आसपास के लोगों ने उसे रोककर चाकू और कैंची छीन लिया। इसके बाद रागिनी मंदिर के पास बैठकर रोती रही। पास से जैसे ही कोई हटता तो रागिनी वापस धारदार हथियार खोजने लगती थी। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि दोनों बहनों और मां के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार रात भी तीनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी कारण मोहिनी नीचे कूद गई। पांचवी मंजिल से नीचे गिरने की वजह से उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई थी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad