Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कानून व्यवस्थाः गुण्डे माफिया जेल मे, तो कौन चला रहा है दनादन गोलियां

कानून व्यवस्थाः गुण्डे माफिया जेल मे, तो कौन चला रहा है दनादन गोलियां
यूपी डेस्कः
यूपी की कानून व्यवस्था दिनोदिन खराब होती जा रही है। हत्या व बलात्कार के मामले ताबड़तोड़ सामने आ रहे हैं। लखीमपुर खीरी में मिश्राना चौकी पुलिस चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर सोमवार की शाम प्रिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक भरत सेठ के बेटे 18 साल के अमोघ उर्फ देव सेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले युवक का पीछा किया, फिर सड़क पर 500 मीटर दौड़ाया। जान बचाने के लिए युवक एक बुक डिपो में घुस गया। 


तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। जबकि दुकान पर बैठा नौकर गोली लगने से घायल हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के एक घंटे पहले आईजी प्रशांत कुमार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गश्त करके निकले थे। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यूपी की कानून व्यवस्था कहां पहुंच चुकी है। गोली लगने से घायल नौकर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों से बचने के लिये अमोघ आर्य कन्या चौराहे पर पुष्पा बुक डिपो में घुस गया। शटर के पास खड़े होकर बदमाशों ने अमोघ को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली अमोघ के सीने में लगी, वहीं दुकान में बैठा नौकर आदित्य भी घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अमोघ की मौत हो गई। जबकि आदित्य की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।


सीतापुर में पत्रकार हत्याकांड के 48 घंटे बाद बदमाशों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। थाना रामकोट क्षेत्र में अधिवक्ता के मुंशी और पूर्व ग्राम प्रधान गोपी यादव पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं। गोपी यादव पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और अधिवक्ता शमीम कौसर सिद्दीकी के यहां मुंशी का काम करते हैं। वह ग्राम पंचायत जैतीखेड़ा के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। घटना उस समय हुई जब वह न्यायालय का काम निपटाकर अपने गांव बबुरी लौट रहे थे।


गंभीर हालत में गोपी यादव को पहले जिला अस्पताल लाया गया। उनके पुत्र ने बताया कि पांच लोगों ने उनके पिता पर हमला किया है। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। 


तीसरी घटना मुरादाबाद से सामने आई है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आरआरके स्कूल के पास भाजपा पार्षद अजय तोमर ने एक मयंक नाम के युवक को गोली मार दी। पार्षद का मयंक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सिविल लाइन मनीष सक्सेना फोर्स के साथ मौके पर पहुचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है मयंक के पिता फौजी हैं। मयंक भी फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। कुल मिलाकर देखा जाये तो यूपी मे दनादन गोलियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दावा करते हैं कि गुण्डों माफियाओं को जेल भेज दिया गया है तो फिर ये कौन लोग हैं जो यूपी की कानून व्यवस्था को रोजाना चुनौतियां दे रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad