Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत को उमड़े समर्थक

कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत को उमड़े समर्थक
बस्ती, 26 मार्च।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद विश्वनाथ चौधरी के प्रथम आगमन पर पार्टी के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बुधवार को दिन में 12 बजे लखनऊ से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुचे। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद एक लम्बे काफिले के साथ विश्वनाथ चौधरी पार्टी कार्यालय पहुंचे। 


कार्यालय परिसर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने पहली बार ओबीसी नेता के हाथों में जिले की कमान सौंपा है। निश्चित रूप से विश्वनाथ चौधरी सभी को साथ लेकर चलने और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा देश प्रदेश नफरत की आग में जल रहा है। आपराधिक मामलों की बाढ़ आ गई है। विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व के में जनहित के सभी मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष किया जायेगा। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा और पार्टी को रूट लेचल तक जाकर मजबूत करेंगे। सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, बृजेश आर्या, लालजीत पहलवान, नफीस अहमद, अरूण पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, राजबहादुर निषाद, सर्वेश शुक्ल, दिलीप श्रीवास्तव, नीलम चतुर्वेदी, रंजना सिंह, सलमा अफसर, शकुन्तला देवी, महेन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर वर्मा, प्रशान्त वर्मा, डा. वाहिद सिद्धीकी, कौशल त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad