टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी आज से, ढीली करनी होगी जेब
नई दिल्लीः भारत सरकार ने आज से टोल टैक्स बढ़ा दिया है। भयंकर महगाई से जूझ रही देश की जनता पर सरकार ने अतिरिक्त बोझ लाद दिया है। सामानों का ढुलाई खर्च बढ़ेगा, ऐसे में अब वस्तुओं के दाम बढ़ जायेंगे। इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। दरअसल आज से नेशनल हाईवे पर टोल महंगा हो गया है। एनएचएआई के तहत आने वाले टोल प्लाज़ा पर लिए जाने वाले शुल्क में बढ़ोत्तरी हुई है।
एनएचएआई ने टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी को लेकर सर्कुलर भी जारी कर दिया है। बता दें कि भारत के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है. देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 1,46,195 किमी है. देश का टोल कलेक्शन 2023-24 में 64,809 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। नई दरें 1 अप्रैल यानी मंगलवार से लागू हो जाएगी। ये दरें लागू होने के बाद हाईवे पर चलने वाले राहगीरों को अब ₹5 से ₹10 अतिरिक्त टोल टैक्स देना पड़ेगा। टोल टैक्स बढ़ने के बाद महंगाई भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।













Post a Comment
0 Comments