Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कर्मचारियों ने फूंकी यूपीएस की प्रतियां, पुरानी पेंशन की मांग

कर्मचारियों ने फूंकी यूपीएस की प्रतियां, पुरानी पेंशन की मांग
बस्ती, 01 अप्रैल।
मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कृषि भवन के निकट यूपीएस की प्रतियां जलाई। मांग किया कि केन्द्र और राज्य की सरकार पुरानी पेंशन नीति को बहाल करे, यूपीएस की नीतियां कर्मचारी विरोधी है और इस नियम से सेवा निवृत्ति के बाद उनका जीवन पूरी तरह से असुरक्षित है। 


यूपीएस को काला कानून बताते हुये कर्मचारी नेताओं ने मांग किया कि पुरानी पेंशन नीति को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाय। यूपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध करने वालों में मुख्य रूप से यूपी एग्रीकल्चरल डिपार्टमेन्ट मिनीस्ट्रीय सर्विसेज एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, उत्तर प्रदेश सरकार स्टेनोग्राफर महासंघ के सचिव डीएन वर्मा, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के मण्डल अध्यक्ष अम्बिकेश  प्रताप सिंह के साथ ही सूरज वर्मा, पवन मिश्रा, दिलीप, विजय, दीनानाथ, अमित चौधरी, दुर्गेश, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र मिश्र, वीरेन्द्र दूबे, धीरज मौर्य, क्षितिज वर्मा, सन्तोष कुमार, वृजेश निषाद, सुरेन्द्र चौधरी, संदीप अमेटा, अमित, हरिओम पटेल, सुमित कुमार, हरिलाल जैसवार, रामकृष्ण शुक्ल, मुकेश कुमार के साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों के लोग शामिल रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad