Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP CRIME. गाजीपुर में डबल मर्डर, बागीचे में मिली लाश

गाजीपुर में डबल मर्डर, बागीचे में मिली लाश
यूपी डेस्कः
गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना खानपुर थानाक्षेत्र के उचौरी भैरोपुर गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सिधौना गांव के रहने वाले अमन चौहान (20) और अनुराग सिंह उर्फ मोनू (27) के रूप में हुई है। दोनों का शव गांव के बाहर एक बगीचे में मिला। 


दोनों शवों के बीच की दूरी 5 फीट थी। एक को माथे पर तो दूसरे की कनपटी पर गोली मारी गई थी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग बगीचे की तरफ दौड़े तो वहां देखा कि अमन और अनुराग का खून से लथपथ शव पड़ा है। दोनों को बाइक से लाने वाले युवक फरार हो चुके थे। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जब एम्बुलेंस से भेजने लगी तो ग्रामीणों ने रोक लिया। परिजन और ग्रामीण डीएम आर्यका अखौरी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। 


इस बात पर पुलिस और ग्रामीणों में काफी देर तक नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। छानबीन में मौके से तीन खोखे मिले हैं। जांच में सामने आया है कि दो बाइकों से लड़के गांव आए थे। वे दोनों युवकों को अपने साथ ले गए। बगीचे में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात का कारण नहीं पता चल सका है। एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने बताया, दोनों मृतक जान पहचान के लड़कों से मिलने आए थे। इसी दौरान यह घटना हुई। उन्हीं लड़कों ने उनकी हत्या की है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। कॉल डिटेल समेत कई चीजें हम जुटा चुके हैं। कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad