Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP CRIME. रेप की कोशिश का आरोप, पुलिस ने दरोगा को दौड़ाकर पकड़ा

UP CRIME. रेप की कोशिश का आरोप, पुलिस ने दरोगा को दौड़ाकर पकड़ा
यूपी डेस्कः
मथुरा में दरोगा ने महिला दरोगा के कमरे में घुसकर छेड़खानी की। रेप का भी प्रयास किया, लेकिन महिला दरोगा ने शोर मचाया और दरोगा को धक्का देकर चिल्लाते हुए बाहर निकल गई। शोर सुनकर थाने के पुलिसकर्मी आ गए। उन्हें देखकर दरोगा वहां से भाग गया। इसके बाद महिला दरोगा ने एसएसपी शैलेश पांडेय को फोन कर पूरी बात बताई। 


एसएसपी ने तत्काल एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन को थाने भेजा। सीसीटीवी चेक किया तो दरोगा महिला के कमरे से निकलता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दरोगा ने अपनी स्मार्ट घड़ी और मोबाइल तोड़कर फेंक दिए। उसकी वर्दी उतरवाई गई। फिलहाल, पीड़ित दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दरोगा मोहित राणा बुलंदशहर का रहने वाला है। उसका मुजफ्फरनगर में मकान है। वह सात माह से थाने में तैनात है। 


पीड़ित महिला दरोगा की सुनिये

महिला दरोगा ने बताया कि बुधवार को वह दरोगा ड्यूटी करके अपने कमरे में आराम कर रही थी। उसका कमरा थाना परिसर में ही है। देर रात 12 बजे नशे में धुत होकर दरोगा मोहित पहुंचा। उसके कमरे का दरवाजा खुला था। वह मेरे कमरे में घुस गया और छेड़खानी शुरू कर दी। मैंने उसे धक्का दिया, लेकिन दरोगा मेरे ऊपर ही गिर पड़ा और गंदी हरकत करने लगा। मैंने भागने की कोशिश की तो मुंह दबाने लगा। इसके बाद मैंने जोर से उसे धक्का दिया। फिर चिल्लाते हुए वहां से भागी। मेरी आवाज सुनकर थाने के अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। मैं डर गई थी। जब तक मैं उन्हें कुछ बताती, तब तक दरोगा वहां से भाग गया। इसके बाद मैंने एसएसपी शैलेश पांडे फोन किया। उन्हें दरोगा की हरकत के बारे में बताया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad