Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

“बेस्ट ऑफ़ बस्ती अवॉर्ड्स 2025” में सम्मानित होंगी विभूतियां

“बेस्ट ऑफ़ बस्ती अवॉर्ड्स 2025” में सम्मानित होंगी विभूतियां
बस्ती, 6 अप्रैल।
10 अप्रैल को “बेस्ट ऑफ़ बस्ती अवॉर्ड्स 2025” का आयोजन पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में होगा। यह कार्यक्रम नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ एवं लीड यू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जो बस्ती के उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करेगा जिन्होंने समाज, शिक्षा, चिकित्सा, कला, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, पत्रकारिता, कृषि, संस्कृति, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर जिले का मान बढ़ाया है।


कार्यक्रम के आयोजक और नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह आयोजन बस्ती जनपद के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि पहली बार इतनी व्यापकता और गरिमा के साथ जनपद की विभूतियों को एक मंच पर आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन करने के बाद यह एक नई रचनात्मक पहल है, जिसका उद्देश्य न केवल प्रतिभाओं को पहचान देना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का निर्माण करना भी है।


इस अवसर पर ‘थिंक युवा’ पत्रिका द्वारा बस्ती पर केंद्रित एक विशेष संस्करण भी प्रकाशित किया जा रहा है, जिसमें जिले का इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक संरचना, प्रमुख व्यक्तित्वों का संक्षिप्त जीवनवृत्त, महत्वपूर्ण संस्थानों की जानकारी और बस्ती की दिशा-दशा को चित्रित किया जाएगा। इस विशेषांक की 4000 प्रतियाँ प्रकाशित की जाएंगी, जो जिले के हर वर्ग तक पहुँचने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संयोजन समिति का गठन किया गया है। इस गरिमामयी आयोजन में जिले के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, पत्रकार, कलाकार, छात्र-छात्राएं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad