Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 28 को

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 28 को
बस्ती, 26 अप्रैल।
कांग्रेस द्वारा आगामी 28 अप्रैल को पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह के परिसर में दिन में 11 बजे से प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण किया गया।

 


तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम संयोजक केशव चन्द यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार संविधान को बदलने की तैयारी में है और संसद से लेकर सड़क तक संविधान को कमजोर करने के साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहब को भी अपमानित करने का सुनियोजित षड़यंत्र निरन्तर जारी है। देशा वासियों को जगाने और संविधान बचाने की दिशा में 28 अप्रैल की कांग्रेस की रैली महत्वपूर्ण है। कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में आलोक प्रसाद पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अनूप पाण्डेय, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ‘बबलू’ जय करण वर्मा,  देवेन्द्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ल, अनिल भारती ने संविधान बचाओ रैली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad