Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में डबल मर्डर, हत्यारों को पुलिस ने दबोचा

बस्ती में डबल मर्डर, हत्यारों को पुलिस ने दबोचा
बस्ती, 26 अप्रैल।
जनपद में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यहां हर प्रकार के अपराध हो रहे हैं। 24 घण्टे के भीतर हत्या के दो मामले सामने आये। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र की पड़री निवासी 45 वर्षीय आशा कार्यकर्ता की कोतवाली के मिश्रौलिया गांव में बृहस्पतिवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। 



महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसने मिश्रौलिया गांव के एक व्यक्ति से मंदिर में शादी कर लिया था। वह बृहस्पतिवार को अपने घर पड़री से मिश्रौलिया में नौहर चौधरी के घर गई थी। नौहर, उसकी पत्नी और बच्चों पर उसकी हत्या करने का आरोप है। भूअर निरंजनपुर की सुनीता की शादी कलवारी क्षेत्र के पड़री गांव के बजरंगी से हुई थी। करीब आठ वर्ष पहले उसके पति बजरंगी की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि सुनीता का संपर्क मिश्रौलिया निवासी नौहर चौधरी से हो गया था। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार इसको लेकर नौहर के परिवार में विवाद था। जबकि सुनीता का नौहर के घर पर भी आना-जाना रहता था। बृहस्पतिवार की रात सुनीता नौहर के घर आई थी। नौहर, पत्नी विद्यावती देवी व उनकी बेटी लक्ष्मी से वाद-विवाद होने लगा। आरोप है कि तीनों ने सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरी घटना परशुरामपुर थाना क्षेत्र में निपानिया गांव मे हुई। बृहस्पतिवार रात बच्चों के विवाद में मारपीट में चारपाई की पाटी से सिर पर प्रहार से बुधराम (45) पुत्र रघु लाल युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 


उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के बेटे ने बताया कि बाजार से लौटते समय करीब नौ बजे मेढाए गांव के समीप नहर की पुलिया के पड़ोसी गांव के गोपी शर्मा पुत्र पीत्तरदीन से कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि गोपी शर्मा ने बुधराम पर चारपाई की पाटी से प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बुधराम बेहोश हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने बुधराम को मृत घोषित कर दिया। गोपी शर्मा पुत्र पित्तरदीन शर्मा निवासी ग्राम निपनिया थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 30 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad