Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगदी, जेवर लेकर शादी के 5 महीने बाद पिस्टल वाले ब्वाय फ्रेण्ड संग भागी दुल्हन

नगदी, जेवर लेकर शादी के 5 महीने बाद पिस्टल वाले ब्वाय फ्रेण्ड संग भागी दुल्हन
यूपी डेस्कः
बदलते जमाने में वैवाहिक सम्बन्ध बड़ी तेजी से टूट रहे हैं। ऐसा ही मामला कानपुर से सामने आया है जहां शादी के 5 महीने बाद पत्नी 9 लाख की नगदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फुर्र हो गई। शादी के बाद भी वह छुप-छुपकर प्रेमी से बात करती थी। पकड़ी गई तो दोनों परिवारों में पंचायत भी हुई। महिला ने सबके सामने अपनी गलती मानी। 


कहा था कि अब हर बात मानूंगी। आखिरकार 11 अप्रैल को भाग गई। परिजनों ने 18 दिन तक उसकी तलाश की। 29 अप्रैल को सास ने गुजैनी थाने में बहू के खिलाफ एफआईआर कराई है। जरौली फेस-2 निवासी उमा देवी तिवारी ने बेटे राम तिवारी की शादी 22 नवंबर 2024 को औरैया के अटसू अजितमल​​​​​​ निवासी प्रतीक्षा तिवारी से हुई थी। राम तिवारी की पुणे में चाय की दुकान है। शादी के 4 दिन बाद राम ने पत्नी को जसवंत नगर निवासी मनीष रजावत से फोन पर बात करते हुए पकड़ा। राम ने इसकी सूचना पत्नी के घरवालों को दी। 


प्रतीक्षा अपने मायके चली गई। इसके कुछ दिन बाद राम के पास प्रतीक्षा के पिता बेचनलाल का फोन आया। उन्होंने बेटी को ससुराल ले जाने को कहा। प्रतीक्षा को लेकर उनके पिता राम के घर पहुंचे। दोनों परिवारों में बातचीत हुई। प्रतीक्षा ने सबके सामने अपनी गलती मानी और भविष्य से ऐसा न करने का वादा किया। सबकुछ सामान्य हो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसी हरकत भी कर सकती है। राम ने बताया-प्रतीक्षा के घर आने के बाद वो वापस पुणे लौट गए। 11 अप्रैल को प्रतीक्षा मनीष के साथ भाग गई। जाते-जाते वो घर से 5.50 लाख रुपए कैश और 3.38 लाख रुपए के जेवरात अपने साथ ले गई। मनीष के खिलाफ जसवंत नगर में आपराधिक मामले भी दर्ज है। वो अपने साथ पिस्टल लेकर चलता है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad