Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संयमित होना चाहिये पुलिस का व्यवहार- प्रशांत कुमार

संयमित होना चाहिये पुलिस का व्यवहार- प्रशांत कुमार
गौतमबुद्ध नगर (ओ पी श्रीवास्तव)।
पुलिस का व्यवहार आम जनता के साथ मधुर और संयमित होना चाहिए तथा पुलिस कर्मियों के बाडी लैंग्वेज से भी यह प्रतीत होना आवश्यक है कि आम जनता को यह महसूस हो कि उसकी सुनवाई सम्मान जनक तरह से हो रही है। तभी पुलिस और आम जनता के बीच संवाद स्थापित हो सकता है।


उत्तर प्रदेश में कानून की व्यवस्था भी बीते वर्षों की तुलना में अत्यधिक सुदृढ़ हुई है और नोएडा जैसे क्षेत्र में अच्छी कानून व्यवस्था के चलते ही इन्वेस्टर्स ने बड़ी-बड़ी कंपनियों की स्थापना की है तथा करोड़ों अरबों रुपए खर्च कर और भी अनेक औद्योगिक इकाइयों को लगाएं जाने की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है। उक्त बातें मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग डीजीपी प्रशांत कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में 112 का वाहन लोगों के द्वारा बताये गये स्थान पर 8 मिनट में पहुंच जा रहा है जबकि वर्ष 2017 में यह समय लगभग 15 मिनट का था। 


प्रशांत कुमार का कहना है कि हमारा प्रयास है कि अत्याधुनिक संचार साधनों के द्वारा इस समय सीमा को कम करके पांच मिनट तक किया जाए। श्री कुमार ने मंगलवार को नोएडा में पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित समारोह में कहा कि पुलिस टीम को आधुनिक तकनीकि से सुसज्जित किया जा रहा है और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए भी विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में लगभग ढाई लाख पद रिक्त थे जिनको धीरे-धीरे क्रमशः कम कर दिया गया है और वर्तमान समय में लगभग  पचास हजार मात्र रिक्तियां ही अवशेष है।


उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पर लोकतंत्र के कुछ जिम्मेदार लोगों द्वारा अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डाले जाते हैं और ऐसे लोगों को चिन्हित करके पुलिस विभाग इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास करती है। श्री कुमार ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में सुधार की सदैव गुंजाइश रहती है और इसे समय-समय पर लागू किया जाता है। इसके पूर्व उन्होंने अनेक स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया और अनेक बूथों का लोकार्पण करने का कार्य किया। इस अवसर पर सांसद डॉ महेश शर्मा, जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नोएडा के सी ई ओ डाक्टर लोकेश एम, ग्रेटर नोएडा के सी ई ओ एन जी रवि कुमार तथा दो पहिया वाहन यामाहा कम्पनी के सीईओ आदि उपस्थित थे। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन तथा समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad