Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांसद अरूण गोविल ने जेल में बांटा रामायण

सांसद अरूण गोविल ने जेल में बांटा रामायण
यूपी डेस्कः
पति का कत्ल कर लाश के टुकड़े करने वाली मुस्कान राम के जन्म की कहानी सुनते ही रोने लगी। मुस्कान इन दिनों रामायण सुन रही है। मेरठ जेल के बैरक में एक बुजुर्ग महिला बंदी उसे रामायण सुना रही है। मुस्कान को अपनी बेटी पीहू की याद आ रही है, परिवार के लोग उससे मिलने नहीं आए हैं। मंगलवार को साहिल-मुस्कान की न्यायिक हिरासत के 14 दिन पूरे हो जाएंगे। 


अब पुलिस उनकी रिमांड नहीं लेगी। पुलिस का कहना है कि हमारे पास हत्याकांड के पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए रिमांड की जरूरत नहीं है। पुलिस ने रिमांड अर्जी दाखिल नहीं की है। फिलहाल मुस्कान और साहिल जेल में ही रहेंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा का कहना है कि जेल में सुबह-शाम रामायण पाठ होता है। मुस्कान रोज सुनने जाती है। मेरठ जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि रविवार को सांसद अरुण गोविल जेल में आए थे। उन्होंने बंदियों को रामायण दी थी। मुस्कान ने भी रामायण ली है, मगर वो रामायण पढ़ नहीं पा रही है, क्योंकि उसकी एजुकेशन क्लास-9 तक ही है। वह सामान्य हिंदी तो पढ़ लेती है लेकिन चौपाइयां नहीं पढ़ पाती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad