Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कौशाम्बीः घर में घुसकर दुष्कर्म, के बाद युवती की गला काटकर निर्मम हत्या

कौशाम्बीः घर में घुसकर दुष्कर्म, के बाद युवती की गला काटकर निर्मम हत्या
यूपी डेस्कः
कौशांबी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने 24 साल की युवती संग पहले दुष्कर्म किया और इसके बाद गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। कमरे में अर्धनग्न शव मिला। कपड़े खून से सने थे, दोनों हाथों की नसों को भी काटा गया। पूरी शरीर पर चोट के कई गहरे जख्म मिले हैं। युवती के एक हाथ में हंसिया भी था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 


शव की हालत देखकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा, युवती को बड़ी बेरहमी से मारा गया। रेप के बाद हत्या की आशंका है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। पूछताछ चल रही है। युवती के पिता ने बताया, गांव में हमारे 2 घर हैं। दोनों आमने-सामने ही हैं। एक घर में मैं पत्नी और 6 साल का बेटे के साथ रहता हूं। दूसरे घर में नीचे वाले फ्लोर पर बेटी सिलाई का काम करती थी और छत पर बने एक कमरे में सोती थी।


रविवार की रात को हम सभी लोगों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद बेटी ऊपर वाले फ्लोर पर सोने चली गई। वह हर दिन सुबह 7 बजे सोकर उठा जाती थी। आज सुबह नहीं उठी तो उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। पड़ोसी की छत फांदकर घर की छत पर पहुंचा। वहां देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अंदर पहुंचा तो चारपाई पर बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लड़की के साथ रेप हुआ है। एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। वह रविवार को आया था, कुछ घंटे रहने के बाद लौट गया। सोमवार सुबह वारदात के बाद भी पहुंचा था। उसके मोबाइल से कुछ संदिग्ध मिला है। जिसे युवक ने डिलीट करने की कोशिश की थी। उससे पूछताछ चल रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad