Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आईपीएस में चयनित होने पर उत्कर्ष श्रीवास्तव का हुआ जोरदार स्वागत

आईपीएस में चयनित होने पर उत्कर्ष श्रीवास्तव का हुआ जोरदार स्वागत
बस्ती, 29 अप्रैल।
सोमवार को स्वर्गीय केशव लाल श्रीवास्तव के पौत्र सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव के पुत्र उत्कर्ष श्रीवास्तव के आई.पी.एस. चयन होने पर बस्ती शहर के विभिन्न वर्ग के लोगों ने अजीज उत्कर्ष श्रीवास्तव का स्वागत किया। पूर्वांचल सिक्ख बेलफेयर सोयाइटी उ0प्र0 एवं चित्रांश क्लब के संयुक्त संयोजन में एक होटल में  स्वागत कार्यक्रम आयोजन हुआ। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार जगबीर सिंह ने दादा जी और पिता की प्रशंसा करते हुए कहां कि किन  परिस्थितियों में उन्होंने संघर्ष करते हुए पालन पोषण किया। पढ़ाई लिखाई लगन से यह प्रणाम दिखाई दिया है। वे प्रशंसा के पात्र है। हम यही चाहते है की वे शासकीय सेवा में रहकर परिवार राष्ट्र एवं सामाज का नाम रोशन करें। इस कार्यक्रम में उपस्थित चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने कहा इस होनहार युवक ने समाज का नाम जो रोशन किया है यह बधाई के पात्र है। 


आई.पी.एस. में चयन होने वाले उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि किसी परीक्षा के लिए मेहनत, लगन  बहुत जरूरी है  हम देश और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में अमृत पाल सिंह सनम, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अजय पटेल, राजेन्द्र सिंह काका, अखिलेश कुमार शुक्ला मन्टू, मुकेश श्रीवास्तव, नितेश, अनिल कुमार पाण्डेय,अमर सोनी,दमन प्रीत सिंह, अमृतपाल डिप्टी,सरदार शैंकी सिंह, सर्वजीत सिंह शानू, जी रहमान,शेष नरायन गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad