Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुत्ते से बचने के लिये भागते समय वाहन की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत

कुत्ते से बचने के लिये भागते समय वाहन की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत
बस्ती, 29 अप्रैल।
मुंडेरवा नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड में रविवार देर रात जगदीशपुर धुसवा में कुत्तों के हमले से बचने के प्रयास में 45 वर्षीय पल्लेदार एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धुसवा निवासी 45 वर्षीय लालचंद्र मुंडेरवा कस्बे में आढ़तियों के यहां पल्लेदारी करके अपना परिवार चलाते थे। 


रविवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे वह पल्लेदारी करके घर लौट रहे थे। जगदीशपुर निवासी महेश के घर के सामने कुत्तों ने उन्हे घेर लिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए दौड़ने लगे, उसी बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। वह रोड पर गिर गए। संयोग से उसी समय मुंडेरवा की तरफ से बस्ती जा रहा दूसरा वाहन भी उनके ऊपर स गुजर गया। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अकेले रहता था। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस सम्बन्धित वाहन की पहचान करने में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad