Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रयागराज में रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, कूलर बनाने आये इलेक्ट्रिीशियन ने दिया घटना का अंजाम

प्रयागराज में रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, कूलर बनाने आये इलेक्ट्रिीशियन ने दिया घटना का अंजाम
यूपी डेस्कः
प्रयागराज में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी के कातिल को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पकड़ लिया। पुलिस शहर से 15 किमी. दूर करछना के मेन चौराहे के पास रहने वाले इलेक्ट्रिशियन राजकुमार विश्वकर्मा के घर पहुंची। आधी रात घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। 


राजकुमार विश्वकर्मा को अरेस्ट करने के साथ घर से 2 झोले भी बरामद किये। पुलिस का दावा है कि इनसे लूटे गए जेवर बरामद हुए हैं। 29 अप्रैल को अरुण श्रीवास्तव (66) और उनकी पत्नी मीना (60) का करछना घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉक्टर ने अरुण और मीना की मौत की वजह सिर पर लगी गहरी चोट बताई है। बेटे मनीष श्रीवास्तव ने बताया सुबह इलेक्ट्रीशियन राजकुमार विश्वकर्मा आया था। वह कूलर बनाकर गया था। घर में जो हाईस्कूल का छात्र रहता है, उसने भी राजकुमार विश्वकर्मा को ही आते देखा था। 


राजकुमार विश्वकर्मा अपने साथ अरुण श्रीवास्तव और मीना का मोबाइल फोन लेकर गया था। लेकिन, उनको स्विच ऑफ नहीं किया था। इसके चलते लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस करछना के मेन चौराहे तक पहुंची। फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से रिटायर्ड अरुण श्रीवास्तव (65) पत्नी मीना श्रीवास्तव के साथ नैनी की एडीए कॉलोनी के एलआईजी मकान में रहते थे। वह मूलरूप से चुनार (मिर्जापुर) के रहने वाले थे। उनका घर चौराहे से करीब 100 मीटर दूर अक्षय वट अस्पताल के पास है। उनके 3 बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। 


अरुण मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। घर के थर्ड फ्लोर पर 10वीं में पढ़ने वाला सुनील किराए पर रहता है। दोपहर 3 बजे सुनील अरुण से मिला था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम 5 बजे जब वह अपने कमरे से निकला तो देखा कि मेन गेट बाहर से लॉक है। इसके बाद वह अरुण श्रीवास्तव वाले हिस्से में गया। वहां भी दोनों कमरों में बाहर से ताला बंद था। सुनील ने मेन गेट खुलवाने के लिए शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग अरुण के घर के बाहर पहुंचे। मेन गेट पर ताला लगे होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को अरुण की लाश और उनकी पत्नी मीना घायल अवस्था में मिलीं। बाद में अस्पताल में मीना की भी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG
SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad