Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मदर डेयरी और वेरका ब्रांड ने बढ़ा दिया दूध का दाम

मदर डेयरी और वेरका ब्रांड ने बढ़ा दिया दूध का दाम
नेशनल डेस्कः
मदर डेयरी और वेरका ब्रांड ने देशभर में दूध का दाम 2 रुपए लीटर की बढ़ा दिया है। नई कीमतें बुधवार, 30 अप्रैल से ही लागू हैं। अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत ₹67 से बढ़कर ₹69 प्रति लीटर और टोंड मिल्क की ₹54 से बढ़कर ₹56 प्रति लीटर हो गई है। मदर डेयरी ने बताया कि, ’गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 


नई कीमतें उन सभी क्षेत्रों में लागू होंगी, जहां मदर डेयरी अपने उत्पाद बेचती है। मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।’ मदर डेयरी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में लागत 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। लागत में ये उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है। वहीं वेरका ने बताया कि, ’दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। इनमें से एक सबसे बड़ी वजह दूध उत्पादन की लागत में इजाफा है। 


पशु चारे, बिजली, ट्रांसपोर्ट और प्रोसेसिंग की लागत पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा किसानों को भी सही दाम देना जरूरी है। कंपनी ने कहा कि दूध किसानों के हितों की रक्षा करते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि वे दूध का प्रोडक्शन जारी रख सकें और घाटे में न जाएं। वेरका ने कहा कि, ’फुल क्रीम दूध की कीमत 2 रुपए बढ़ेंगी, टोंड और डबल टोंड दूध भी 2 रुपए महंगे होंगे, छोटे पैक जैसे 500उस या 200उस वाले दूध के पैकेट पर बड़े पैकेट के आधार पर कीमत बढ़ेगी। दूध की क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad