Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गौशाला, सहकारी समिति का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गौशाला, सहकारी समिति का किया निरीक्षण
बस्ती 30 अप्रैल।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सड़वलिया में स्थित गौशाला एवं सहकारी संघ कप्तानगंज गेहूं क्रय केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्राम सड़वलिया में स्थित गौशाला के निरीक्षण में उन्होने पाया कि गौशाला पर दो कर्मचारी कार्यरत है, जिनको मार्च 2025 तक मानदेय मिला है। 


गौशाला केन्द्र पर 42 पशु है, जिनकी टैगिंग की गयी है। उन्होने दैनिक रजिस्टर को देखा, जो अद्यतन नहीं पाया गया। उन्होने पाया कि पानी पीने के लिए टंकी बनी हुई है एवं भूसा पर्याप्त है तथा बाउन्ड्रीवाल नहीं बनी है। इस परिसर से बाहर दो बीघा में हरा चारा बोया गया है। उन्होने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि परिसर के बगल स्थित बंजर भूमि में चारे को उगाये एवं दैनिक रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट करें तथा खण्ड विकास अधिकारी बाउन्ड्रीवाल बनाने की कार्यवाही करें।

       

सहकारी संघ कप्तानगंज गेहूं क्रय केन्द्र के निरीक्षण में उन्होने पाया कि केन्द्र पर गेहूँ का तौल नहीं किया जा रहा है। बताया गया कि कल 29 अप्रैल को 14 कुन्तल गेहूँ का तौल ग्राम में किया गया है, किन्तु लाया नहीं गया है। उन्होने देखा कि गेहूँ का क्रय बहुत कम किया गया है। इस स्थिति पर उन्होने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि ग्राम में जाकर कृषको से सम्पर्क कर अधिक से अधिक गेहूँ क्रय करवाया जाय। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी विजय भान पाण्डेय एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad