Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आज रात भारत नही छोड़ा तो क्या होगा पाकिस्तानियों का..

आज रात भारत नही छोड़ा तो क्या होगा पाकिस्तानियों का..
नेशनल डेस्कः
श्रीनगर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हुए भारत ने कड़े तेवर अपनाए हैं। सिंधु जल संधि तोड़ने और भारतीयों के लिए पाकिस्तानी वीजा रद्द करने के बाद अब भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानियों को आज रात तक देश छोड़ने का सख्त आदेश दिया है। 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समय सीमा का पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने देश में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल तक भारत छोड़ने का स्पष्ट निर्देश दिया था। अब गृह मंत्री अमित शाह ने व्यक्तिगत रूप से राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस आदेश के कार्यान्वयन की पुष्टि की है। भारत सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि जो भी पाकिस्तानी नागरिक आज रात तक (28 अप्रैल) भारत नहीं छोड़ते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 


उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी और देश में अवैध रूप से रहने पर उन्हें तीन साल तक की जेल और 3 लाख रुपये तक का जुर्माना दोनों भुगतना पड़ सकता है। सरकार ने विभिन्न वीजा श्रेणियों के लिए देश छोड़ने की अलग-अलग अंतिम तिथियां निर्धारित की थीं। जिनके पास SAARC वीजा था उन्हें 26 अप्रैल तक भारत छोड़ना था। वहीं मेडिकल वीजा धारकों के लिए अंतिम तिथि 29 अप्रैल है। इसके अतिरिक्त व्यवसाय, फिल्म, पारगमन, सम्मेलन, पर्वतारोहण, आगमन पर वीजा, समूह पर्यटक और तीर्थयात्री वीजा सहित 12 अन्य श्रेणियों के वीजा धारकों को भी रविवार (आज रात) तक देश छोड़ना होगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad