Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कम्पनी बाग चौराहे पर नाली निर्माण से यातायात व्यवस्था ध्वस्त, नागकरक सुविधाओं की अनदेखी काआरोप

कम्पनी बाग चौराहे पर नाली निर्माण से यातायात व्यवस्था ध्वस्त, नागकरक सुविधाओं की अनदेखी काआरोप
बस्ती, 27 अप्रैल। शहर मुख्यालय के कम्पनी बाग चौराहे की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यहां सड़क के दोनो ओर नाली बन रही है। दोनो तरफ गहरी खुदाई की गई है। कम्पनी बाग शहर का अति व्यस्ततम चौराहा है। अक्सर यहां जाम लगता है। इसी बीच कई हफ्ते से लोग डायवर्जन झेल रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनो पर सवाल है।


लोगों की सुविधाओं से बेफिक्र नौ दिन चले अढ़ाई कोस यानी कच्छप गति से निर्माण हो रहा है। अनुभवी लोगों का कहना है कि सड़क के एक किनारे नाली बनाकर आवागमन शुरू करना चाहिये था उसके बाद दूसरी तरफ खुदाई करनी थी। लेकिन एक साथ दोनो तरफ खुदाई करके आवागमन को बेहद मुश्किल कर दिया गया। देखा जाये तो महीनों से निर्माण कार्य चल रहा है। पहले सड़क चौड़ीकरण के चलते लोग परेशानियां झेल रहे थे, सड़क अभी पूरी नही बनी कि नाली खोद दी गई। शहर के सम्भ्रान्त लोगों ने स्थानीय प्रशासन से निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण करने और शीघ्र आवागमन सामान्य बनाने की मांग किया है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad