Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तीन महीने बाद लवस्टोरी का खौफनाक अंत, पेड़ पर लटकी मिली युगल की लाश

तीन महीने बाद लवस्टोरी का खौफनाक अंत, पेड़ पर लटकी मिली युगल की लाश
यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ उपलब्धियां गिनाते नही थक रहे हैं। पिछले 15 सालों में अपराध इस स्तर तक नही पहुंचा था जितना अब है। सुधार की उम्मीद तब होती है जब स्वीकार करने की प्रवृत्ति होती है। इसीलिये हालात बद से बदतर हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी से सटे बाराबंकी जिले का है। 


यहां मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बिहुरा में बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटके पाए गए। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे और बीते चार वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध बताया जाता है। घटना की वजह से गांव में तनाव है। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक की तीन महीने पहले शादी हुई थी। दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, मृतक सूरज (21) पहाड़पुर गांव का निवासी था जबकि युवती निशा बानो (18) पड़ोसी गांव बिहुरा की रहने वाली थी। दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, सामाजिक और धार्मिक बंदिशों के चलते उनकी शादी संभव नहीं हो पायी थी। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग निकले थे, लेकिन परिजनों के दबाव में लौट आए थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सूरज की पत्नी ने बताया कि उसका पति घर से गायब है। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो देखा कि आम के पेड़ से दोनों के शव फंदे पर लटके हुए हैं। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad