Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शादी के 16 साल बाद पत्नी का गैर मर्द से सम्बन्ध, पति ने जताया जान माल का खतरा

शादी के 16 साल बाद पत्नी का गैर मर्द से सम्बन्ध, पति ने जताया जान माल का खतरा
बस्ती, 12 मई।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले देवीदीन नाम के युवक ने पत्नी पर एक दबंग व्यक्ति से नाजायज सम्बन्ध का आरोप लगाते हुये पत्नी और बच्चों की सुरक्षा के लिये पुलिस अधीक्षक से मदद मांगा है। देवीदीन का कहना है कि उसकी शादी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से साल 2009 में हुई थी। दोनो से जितेन्द्र (14), दीपक (11) दो बच्चे हैं। 


देवीदीन वाहन चलाता है, कभी कभार घर आता है। देवीदीन का आरोप है कि पत्नी का गांव के ही एक युवक से करीब एक साल से नाजायज सम्बन्ध है। देवीदीन ने कहा उसने खुद दोनो को आपत्तिजनक स्थिति में देखा है। जानकारी होने पर उसने पत्नी को समझाया बुझाया लेकिन अपने आचरण में सुधार करने की बजाय वह रात मे ही अपने चाहने वाले के साथ चली गई। इसके बाद से देवीदीन भयभीत है। आरोपी एक दबंग व अपराधी किस्म का व्यक्ति का है। देवीदीन ने आशंका व्यक्त किया है कि वह उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या कर सकता है। देवीदीन ने पूरे मामले की जांच कराकर अपनी और परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले में न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad