Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

24 घण्टे में कोरोना वायरस से संक्रमित 685 मरीजों की हुई पहचान

24 घण्टे में कोरोना वायरस से संक्रमित 685 मरीजों की हुई पहचान
नेशनल डेस्कः
कोरोना वायरस ने एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 81 नए मरीज मिले हैं और एक महिला की मौत हुई है। महिला को पेट की बीमारी के इलाज के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में जांच में कोरोना भी निकला। 


दिल्ली में फिलहाल 375 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक देशभर में 24 घंटे में 685 नए केस सामने आए हैं और 4 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,395 हो गई है। हालांकि कोरोना की टेस्टिंग कम हो रही है। अगर टेस्ट ज्यादा होंगे, तो मामलों की संख्या और बढ़ सकती है। महाराष्ट्र में 68 नए मरीज मिले हैं। वहां 485 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। केरल में 189 नए मरीज मिले हैं और 1,336 एक्टिव केस हैं, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ज्यादातर मरीजों को हल्के लक्षण हैं। अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था है। अब तक 1,435 लोग ठीक हो चुके हैं। विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर लापरवाही की गई तो स्थिति बिगड़ सकती है। मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें और हाथ धोते रहें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad