Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मेडिकल कालेज के बाहर तड़पती रही रेप पीड़िता, नही मिला बेड

मेडिकल कालेज के बाहर तड़पती रही रेप पीड़िता, नही मिला बेड
बिहार डेस्कः
मुजफ्फरपुर से पटना मेडिकल कालेज आई 11 साल की रेप पीड़ित बच्ची करीब 9 घंटे तक एम्बुलेंस में तड़पती रही। रात करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता को इलाज के लिए गायनी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है। एडमिट किये जाने में देरी के सवाल पर प्रभारी डॉ. अभिजीत कुमार ने कहा था ’एम्बुलेंस में जांच कर रहे।’ आपको बता दें बच्ची के साथ 26 मई को रेप किया गया था। 


इसके बाद उसका गला और सीना चीर दिया गया था। मुजफ्फरपुर से उसे पटना मेडिकल कालेज रिफर किया गया था। परिवार के लोग उसे लेकर सुबह 11 बजे एम्बुलेंस से पटना पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मेडिकल कालेज पहुंचे। समर्थकों ने अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी की। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पीड़िता को भर्ती करने के बजाय अलग-अलग वार्डों में घुमाया जा रहा है। पीड़िता के चाचा ने बताया कि, ’मुजफ्फरपुर से से हमें पटना रेफर किया गया। हमें कहा गया कि इलाज की बेहतर व्यवस्था वहां नहीं है। इसलिए यहां चले आओ, लेकिन यहां आने के बाद बहुत परेशानी हो रही है।’ ’हमें इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है। 


अब उसका ऑक्सीजन भी खत्म होने वाला है। जब हमने यहां ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए बात की तो कहा गया कि 2000 रुपए लेंगे तब देंगे। हम गरीब आदमी इतना पैसा कहां से लाएंगे।’ मुजफ्फरपुर में 26 मई (सोमवार) को 11 साल की बच्ची से मछली बेचने वाले ने रेप किया था। आरोपी बच्ची को घर के पास से उठाकर 1 किमी दूर ले गया था। दुष्कर्म के बाद हत्या के नीयत से बच्ची का गला काट दिया। बच्ची का गला करीब एक इंच तक गला कटा हुआ है। दरिंदे का इतने से मन नहीं भरा तो धारदार हथियार से बच्ची के सीने और पेट को भी चीर दिया। घटना स्थल से 500 मीटर दूर मक्के के खेत में बच्ची की चप्पल और कपड़े मिले हैं। मौके से एक ब्लेड भी बरामद हुई है। आरोपी कुढ़नी थाना क्षेत्र के हरपुल बलरा निवासी रोहित सहनी (30) को सोमवार देर रात तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad