Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली के द्वारका सेक्टर में टेम्पो पलटने से 3 की मौत

दिल्ली के द्वारका सेक्टर में टेम्पो पलटने से 3 की मौत
नेशनल डेस्कः
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 फ्लाईओवर के पास बुधवार अपराह्न मजदूरों को ले जा रहा एक टेम्पो पलट गया। घटना में मां बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब 22 मजदूरों को निजामुद्दीन से मानेसर ले जा रहे वाहन का पिछला टायर फट गया। 


मृतकों में 26 वर्षीय महिला रंजीत और उसकी बेटी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि सभी घायलों को द्वारका के सेक्टर-नौ स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में रंजीत और दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। शेष यात्रियों की चिकित्सकीय जांच की गई है और वे खतरे से बाहर हैं।’’ 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad