Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महराजगंज बीएसए की कार्यवाही से महकमे में हड़कम्प, 4 शिक्षकों की होगी बर्खास्तगी

महराजगंज बीएसए की कार्यवाही से महकमे में हड़कम्प, 4 शिक्षकों की होगी बर्खास्तगी
जिला संवाददाता महराजगंज, (सुनील पाण्डेय)
यूपी का महराजगंज जनपद आज कल सुर्खिया बटोर रहा है। ताजा मामला जिला बेसिक शिक्षा विभाग का है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों के तहरीर पर परिषदीय विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है वही चार अन्य के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही जारी है।


बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने बताया विभाग में तैनात दर्जनों शिक्षकों के खिलाफ फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर नियुक्ति प्राप्त करने पर कार्यवाही जारी है। जन शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल में सत्यता मिलने पर सात शिक्षकों के खिलाफ पत्रावली जारी कर दी गई है जिसमें तीन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है वही चार अन्य के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही की जा रही है। इसमें कई ऐसे भी शिक्षक मिले हैं जिनके फर्जी डॉक्यूमेंट की जांच एसटीएफ कर रही है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के इस बड़ी कार्यवाही से जिला बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप देखने को मिल रहा है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad