Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुहागरात से पहले दुल्हन ने कांड कर दिया

सुहागरात से पहले दुल्हन ने कांड कर दिया
यूपी डेस्कः
आगरा में सहागरात के मौके पर दुल्हन चकमा देकर फरार हो गई। वह अपने साथ नगदी और जेवर भी ले गई। मामला आगरा के एक सामान्य परिवार से जुड़ा है। लड़के की शादी में मध्यस्थता करने वाली एक महिला ने दुल्हन पक्ष की ओर से 1.20 लाख रुपये की डिमांड रखी। कहा लड़की गरीब है और शादी के खर्चे पूरे करने के लिए मदद चाहिए। 


लड़के वालों ने जैसे-तैसे रकम का इंतजाम किया और तय तारीख पर शादी भी संपन्न हो गई। शादी की सारी रस्में, धूमधाम से निभाई गईं। नई बहू के स्वागत में गीत गूंज रहे थे। दूल्हे ने बड़े सपनों और उम्मीदों के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद सुहागरात की भी बड़ी तैयारियां कर रखी थी। जैसे ही रात हुई, सुहागरात से पहले दुल्हन ने दूल्हे को कहा कि ‘रुको मैं आ रही।’ दुल्हन रसोई गई और दूध का गिलास ले आई। 


सास और पति को दूध पिलाया, जिसमें नशीली दवा मिली हुई थी। सास तुरंत बेहोश हो गई और पति भी नींद में डूब गया। फिर उसने चुपचाप अपने साथ लाए बैग में नकदी और गहनों को भरा। रात के अंधेरे में, जब पूरा घर गहरी नींद में था, दुल्हन ने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर खड़े बाइक सवार के साथ फरार हो गई। सुबह जब नींद खुली, तो घरवालों के होश उड़ गए। परिवार ने जब घर की तलाशी ली तो लगभग 1.30 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने गायब पाए गए। 


सगाई में दी गई अंगूठी, चांदी के पायल, चैन और अन्य गहनों का कहीं अता-पता नहीं था। यह जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को देखा तो पता चला एक महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी। बाइक का नंबर भी फुटेज में साफ दिखाई दिया, जिसे आधार बनाकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दुल्हन ने शादी के समय जो आधार कार्ड दिया था, वह भी फर्जी था। इतना ही नहीं, शादी में शामिल हुए जो लोग मामा-मामी, चाचा-चाची बनकर आए थे, वे भी फर्जी निकले।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad