Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रदर्शन कर किया भाजपा के मंत्री विजय शाह के बर्खास्तगी की मांग

प्रदर्शन कर किया भाजपा के मंत्री विजय शाह के बर्खास्तगी की मांग
बस्ती। देश का मान सम्मान बढाने वाली महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। गुरूवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सरकार से सवाल पूंछा कि आखिर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर भाजपा की सरकार कब कार्रवाई होगी। 


कांग्रेस नेता गांधी कला भवन के निकट एकत्र हुये और महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान में नारे लगाते हुये बस्ती सदर तहसील पहुंचे और भाजपा के मंत्री के करतूतों की कड़े शव्दों में निन्दा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओें का चरित्र उजागर हो चुका है। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करके मर्यादा तोड़ दिया। कांग्रेस के प्रदर्शन में मुख्य रूप से नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, साधू शरन आर्य, वाहिद अली सिद्दीकी, अतीउल्ला सिद्दीकी, राजबहादुर निषाद, के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad