Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जयंत कुमार मिश्रा ने आंशिक परिवर्तन के साथ घोषित की ‘उपज’ की नई कार्यकारिणी

जयंत कुमार मिश्रा ने आंशिक परिवर्तन के साथ घोषित की ‘उपज’ की नई कार्यकारिणी
बस्ती, 26 मई। उत्तर प्रदेश एसोसियेशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने एक दिन पूर्व घोषित संगठन की जिला इकाई में आंशिक परिवर्तन किया है। नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार स्कंद शुक्ल संयोजक और संतोष त्रिपाठी सह संयोजक बनाये गये हैं। इसके साथ ही रमेश चन्द्र मिश्र को जिलाध्यक्ष तथा देवेन्द्र पाण्डेय को महामंत्री बनाया गया है। नवनिधि पाण्डेय, मनोज कुमार यादव, लवकुश सिंह, अमृतलाल, पारसनाथ मौर्य को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।


पांच संगठन मंत्रियों में संदीप यादव, संतोष श्रीवास्तव,आशुतोष नारायण मिश्र, सत्येन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव शामिल हैं। जय प्रकाश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष व धनंजय श्रीवास्तव को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। जयंत कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया कि संजय विश्वकर्मा, अमर वर्मा, अजय श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, संदीप शुक्ला, रामबिलास गुप्ता, सद्दाम हुसेन, श्रीकांत शुक्ल, सुमित जायसवाल, बृजेश त्रिपाठी, राधेकृष्ण द्विवेदी कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये हैं। जयंत कुमार मिश्रा ने सभी को बधाइयां देते हुये पत्रकार हितों में कार्य करने का निर्देश दिया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री महेन्द्र तिवारी, दिनेश कुमार पाण्डेय, रत्नेन्द्र पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव आदि ने पत्रकार साथियों के मनोनयन पर बधाई दिया है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad