Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नाबालिग प्रेमी संग मिलकर बेटी ने किया मां की हत्या

नाबालिग प्रेमी संग मिलकर बेटी ने किया मां की हत्या
लखनऊ, उ.प्र.। 15 साल की बेटी ने 17 साल के नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला काट दिया। वारदात को रेप और मर्डर में तब्दील करने के लिए मां की लाश को न्यूड कर दिया। दरअसल वह बॉयफ्रेंड के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन लड़का गैर समुदाय का था इसलिये मां शादी के लिये राजी नही थी। 


दोनों ने पहले महिला का गला कपड़े से कस दिया। उसके बाद शीशे के टुकड़े से रेतकर गला काट दिया। बेटी ने वारदात के बाद प्रेमी को घर से भगा दिया। फिर रोते हुई छत से चिल्लाने लगी। पड़ोसियों को बताया कि बदमाशों ने उसकी मां की हत्या कर दी है। उसने अपने मामा को भी फोन पर यही बात कही। इसके बाद मौके पर रिश्तेदार, पड़ोसी और पुलिस पहुंची। घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को बेटी पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के सवालों से वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चिनहट इलाके की है। 


सेमरा गांव में 1000 स्क्वायर फीट के घर में मां उषा सिंह (40) अपनी बेटी के साथ रहती थी। उनके कोई बेटा नहीं था। उषा के पति योगेंद्र सिंह की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उषा ऑडिट भवन में हाउस कीपिंग का काम करती थी। बेटी का अपने घर से करीब 400 मीटर दूर चिनहट के आदर्श नगर मोहल्ले में रहने वाले 17 साल के गैर धर्म के लड़के से अफेयर चल रहा था। इसी वजह से उषा बेटी को डांटती थीं। कई बार उसकी पिटाई भी की थी। लेकिन, बेटी किसी भी सूरत में मां की बात मानने को तैयार नहीं थी। वह हर हाल में उसी लड़के से शादी करने पर अड़ी थी। जब बात ज्यादा बढ़ गई, तब बेटी ने शनिवार-रविवार की आधी रात अपने प्रेमी को घर बुलाया। मां उषा सिंह दूसरे कमरे में सो रही थी। पहले बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां का गला कस दिया। फिर उनका गला काट दिया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad