Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

व्यापारी को दरवाजे पर बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर

व्यापारी को दरवाजे पर बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर
यूपी डेस्कः
यूपी की कानून व्यवस्था घटिया दर्जे पर पहुंच चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री के दावे आज भी अव्वल दर्जे के हैं। हत्या, अपहरण, रेप, साइबर फ्राड के मामलों रिकार्ड बना रहे हैं। माहौल इतना खराब हो गया है कि कब कहां से बुरी खबर आ जायेगी कुछ कहा नही जा सकता। ताजा मामला बलिया का है। यहां बुधवार सुबह एक व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। 


कासिम बाजार स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास 55 वर्षीय व्यापारी अरुण गुप्ता अपने दरवाजे के बाहर खड़े थे। सुबह करीब 8 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन पर फायरिंग कर दी। गोली कमर के नीचे लगने से अरुण गुप्ता घायल हो गए। बदमाश फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल व्यापारी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और सीओ सिटी श्यामकांत मौके पर पहुंचे। ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मामले की जांच में जुटे हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad