Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गाजियाबाद में आंधी तूफान का कहर, छत गिरने से दरोगा की मौत

गाजियाबाद में आंधी तूफान का कहर, छत गिरने से दरोगा की मौत
यूपी डेस्कः
गाजियाबाद में रविवार तड़के भयंकर आंधी-बारिश के चलते एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। ऑफिस के अंदर सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह जब अन्य पुलिस कर्मी ऑफिस पहुंचे, तब घटना का पता चला। बड़ी मुश्किल से लोगों ने मलबे में दबे वीरेंद्र कुमार मिश्रा मुश्किल से बाहर निकाला। 


नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा के परिजनों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। एसीपी अंकुर विहार का यह ऑफिस लोनी इलाके के दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित इंद्रापुरी में है। इटावा के ग्राम चित्तभवन थाना एकदिल निवासी दरोगा वीरेंद्र मिश्रा (65) परिवार के साथ दिल्ली के बसंत विहार में रहते थे। वहीं से एसीपी कार्यालय गाजियाबाद आते जाते ते थे। दरोगा वीरेंद्र मिश्रा की शनिवार रात 9 बजे अपनी पत्नी सुधा मिश्रा से फोन पर बात हुई थी। 


परिवार के मुताबिक, रात में वीरेंद्र ने बताया कि रविवार सुबह मीटिंग है, इसलिए आज घर नहीं आऊंगा। उन्होंने ऑफिस में ही रुकने की बात ही कही थी। वीरेंद्र मिश्रा वर्तमान में एसीपी अंकुर विहार के रीडर थे। उनके दो बेटे प्रशांत और प्रदीप मिश्रा हैं। इनमें एक बेटा दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा है। सूचना पर दिल्ली में रह रही पत्नी बेटे के साथ घटनास्थल एसीपी ऑफिस पहुंचीं। वह पति का शव देखते ही चीखकर रोने लगीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह संभाला। पत्नी का आरोप है कि मेरे पति से 24 घंटे काम लिया जाता था, जिसकी वजह से वह ज्यादातर घर भी नहीं आ पाते थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad