Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी ने बड़ी चालाकी से खोला पति का राज, पुलिस की एण्ट्री से हुआ समझौता

पत्नी ने बड़ी चालाकी से खोला पति का राज, पुलिस की एण्ट्री से हुआ समझौता
नेशनल डेस्कः
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र एक नवविवाहिता ने अपने पति की चालाकी और धोखेबाज़ी का भंडाफोड़ किया। पति शादीशुदा होने के बावजूद खुद को अविवाहित बताकर सोशल मीडिया पर युवतियों से नज़दीकियां बढ़ा रहा था। लेकिन उसकी साजिश को उसी की पत्नी ने बड़ी ही चालाकी से उजागर कर दिया।


23 वर्षीय महिला की शादी साल 2023 में एक प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन से हुई। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे पति की आदतें महिला को खटकने लगीं। वह देर रात तक मोबाइल पर व्यस्त रहता, कॉल्स लेने के लिए अक्सर बाहर चला जाता, और मोबाइल में पासवर्ड लगाकर हर बात छिपाने लगा। इसके साथ ही, वह अक्सर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर घंटों समय बिताता, जिससे पत्नी को उस पर शक होने लगा। पत्नी ने उसकी सच्चाई जानने का फैसला किया। 


उसने अपनी बहन की आईडी पर नया मोबाइल नंबर लिया और एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उस अकाउंट पर एक आकर्षक युवती की डीपी लगाकर उसने विनय को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। कुछ ही मिनटों में रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली गई, और धीरे-धीरे चैटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। करीब दो महीने तक पत्नी ने “इंस्टाग्राम गर्लफ्रेंड” बनकर अपने ही पति से प्रेम-वार्तालाप किया। 


वह इतनी सतर्क रही कि बात करते समय अपनी बहन से वॉयस कॉल करवाती थी, ताकि आवाज से पति को कोई शक न हो। जब पति की हरकतें हद से बढ़ने लगीं, तो पत्नी ने आखिरी कदम उठाया। इंस्टाग्राम गर्लफ्रेंड बनकर उसने पति को एक रेस्टोरेंट में मिलने बुलाया तो वह तय समय पर मिलने पहुंच गया। लेकिन जैसे ही उसने सामने अपनी पत्नी को देखा, उसके होश उड़ गए। पहले तो विनय ने झूठ बोलने की कोशिश की कि वह किसी क्लाइंट से मिलने आया है, लेकिन पत्नी ने मोबाइल की चैट हिस्ट्री और रिकॉर्डिंग दिखाकर उसकी पोल खोल दी। मामला पुलिस में पहुचा लेकिन समझौते से बात बन गईं


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad