Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स के समर कैंप में दिखी बचपन की मस्ती

दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स के समर कैंप में दिखी बचपन की मस्ती
बस्ती, 21 मई।
पचपेड़िया रोड स्थित दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स में समर कैंप का समापन हुआ। न टीचर की डांट का डर और होमवर्क पूरा होने का टेंशन, बच्चों ने जीरो सेशन में आयोजित समर कैंप में खूब मस्ती। दरअसल बच्चे खेल खेल में खुल जाते हैं, उनके भाव और अंदर छिपी प्रतिभायें बाहर आने लगती हैं जो आगे चलकर पहले उनके व्यक्तित्व और बाद में उनके भविष्य का निर्माण करती है। 


इसके लिये कानवेन्ट स्कूलों में समर कैंप आयोजित करने की स्वस्थ परंपरा है। पचपेड़िया रोड स्थित दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल के प्रबंधक अमरमणि पाण्डेय ने बताया कि समर कैंप के दौरान बच्चों ने तरह तरह के खेलों का आनंद लिया, उन्हे बहुत सीखने का अवसर मिला। दिल्ली से आये मास्टर ट्रेनर ने बच्चों के भीतर का छिपे हुये डर को बाहर निकालने के तमाम तरीके अपनाये, फिर निडर होकर बच्चों ने रोपवे और तीरअंदाजी का आनंद लिया। 


प्रबंधक ने बताया पढ़ाई के अलावा बच्चों के शारीरिक विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसके लिये हमारे स्कूल में समर कैंप के दौरान मास्टर ट्रेनर की मौजूदगी रहती है। अभिभावकों ने भी समर कैंप की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad