Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विजिलेंस की डर से रिश्वत में लिया या रूपया निगल गया पटवारी

विजिलेंस की डर से रिश्वत में लिया या रूपया निगल गया पटवारी
उत्तराखंड डेस्कः
विजिलेंस ने देहरादून जनपद के एक पटवारी को प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर दो हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने 500-500 के 4 नोट तत्काल निगल लिए। उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, लेकिन पेट में नोट नजर नहीं आए। घटना सोमवार की है। 


विजिलेंस की अधीक्षक रचिता जुयाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाईयों ने मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया था जो ऑनलाइन चेक करने पर निरस्त होना पाया गया। इस सम्बन्ध में पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी से फोन से संपर्क करने पर, उक्त पटवारी द्वारा उन्हें फोटो आई.डी. व 2000 रुपये लेकर तहसील कार्यालय बुलाया गया है। 


उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था। जुयाल ने बताया कि उक्त शिकायत पर विजिलेंस सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त पटवारी, गुलशन हैदर को तहसील कालसी के प्राइवेट कमरे से रु. 2000 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी उपरान्त विजिलेंस टीम अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है। निदेशक, विजिलेंस, डॉ0 वी0 मुरुगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad