Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक हुई

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक हुई
बस्ती, 18 मई।
मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की बैठक प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण देव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें समिति के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा सर्व सम्मति से की गयी। बैठक में पत्रकार हितो को लेकर चर्चा हुई और अधिकारो के लिए संगठन के माध्यम से लड़ाई लड़ने पर जोर दिया गया।


पूर्व निर्धारित समय पर बैठक शुरू हुई, जिसमें पहले पत्रकारो ने अपने विचार व्यक्त किया। संचालन करते हुए अध्यक्ष  डॉ. आलोक मणि त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी अधिकार बिना संगठन के हासिल नही किया जा सकता। ऐसे में मजबूत संगठन  आवश्यक है। वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद ने कहा कि हमें अपने स्किल को डवलेप करना होगा तभी हम बेहतर पत्रकारिता के साथ समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकेगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति अपने उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ेगी और उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र जिला स्तरीय समितियों को सक्रिय कराने का कार्य किया जाएगा। 


वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि अधिकारो के लिए लड़ना होगा। पत्राचार के साथ मुखर होकर उच्चाधिकारियों के समक्ष अपने प्रस्ताव को रखने से ही हम अपने अस्तित्व को बचाने के साथ वाजिब हक को पा सकेगे। प्रेस क्लब महामंत्री महेन्द्र त्रिपाठी ने पत्रकार हित की लड़ाई के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। बैठक के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सरदार जगबीर सिंह के नाम का प्रस्ताव किया गया। जिसका सदस्यों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सत्यव्रत द्विवेदी, पुनीत दत्त ओझा, जय प्रकाश उपाध्यक्ष व सतीश श्रीवास्तव के नामों पर भी सदस्यों ने ध्वनि मत से अपना समर्थन जताया। 


राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र को महामंत्री तो हरिओम प्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। वरिष्ठ पत्रकार प्रेरक मिश्र को सर्व सम्मति से संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी सदस्यों ने सौंपा। इसी तरह मंत्री के लिए शहंशाह आलम, संदीप शुक्ल, विश्राम प्रसाद, वसीम अहमद व सद्दाम हुसैन तथा संयुक्त मंत्री के लिए प्रवीण पाण्डेय, सुनील मिश्र, देवेन्द्र पाण्डेय, अनुराग श्रीवास्तव व हिफजुर्रहमान के प्रस्ताव पर भी सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने एकमत से समर्थन किया। इसके अलावा दिनेश कुमार पाण्डेय, राकेश गिरी, बृजेश शुक्ल, आनन्द कुमार गुप्ता व जीशान हैदर रिजवी को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। प्रकाश चन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार यादव, डॉ. अजय किशोर श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, नियाज अहमद, अनिल वर्मा, गुलाम नवी आजाद, संजय शुक्ला, समेत तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad