Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जश्न में 11 लोगों की मौत



रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जश्न में 11 लोगों की मौत
नेशनल डेस्कः
पहली बार आईपीएल विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के जश्न में बुधवार को खिलाड़ियों के स्वागत में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मच गई। घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जो गिरा, उठ नहीं पाया। भीड़ के चलते एंबुलेंस भी देर से पहुंची। लोग घायलों को सड़क पर ही सीपीआर देते रहे। 


एबीएम मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा हैं। इसमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। सभी की उम्र 13 से 33 साल के बीच है। इनकी मौत सिर, रीढ़, पेट में गंभीर चोट लगने से हुई। घटना के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि ’मैं इस घटना का बचाव नहीं कर रहा, लेकिन देश में पहले भी कई बड़े हादसे हुए हैं, जैसे कुंभ मेले में 50-60 लोगों की जान गई। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हम जिम्मेदारी से बचें।’ वहीं, भाजपा ने उनके इस्तीफे की मांग की है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कहा- ’जो हुआ वह दुखद है।’ पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा- ’भगदड़ दिल दहलाने वाली है।’

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad