Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लापरवाहीः ट्रैक्टर की चपेट में आया 11 माह का मासूम, मौत



लापरवाहीः ट्रैक्टर की चपेट में आया 11 माह का मासूम, मौत
बस्ती, 15 जून।
नगर थाना क्षेत्र के देवाडीहा गांव में 11 माह के मासूम की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस को पीआरबी 832 के माध्यम से सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। सूचना पर थानाध्यक्ष अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि मृतक रिशु, 11 माह का पुत्र राकेश निषाद, अपने घर के सामने खेल रहा था। 


तभी गांव के ही ट्रैक्टर चालक अरविंद उर्फ कोईल, पुत्र कमलाचरण, का ट्रैक्टर बच्चे के सामने आ गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता राकेश निषाद पुत्र गजराज निवासी देवाडीहा ने लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना नगर में मुकदमा आरोपी चालक अरविंद यादव, पुत्र गंगा शरण यादव, के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पंचायतनामा सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad